देश

4 Years Of Demonetisation: नोटबंदी को चार साल पूरे होने पर राहुल गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट की क्लिप, कहा- गलती नहीं, सोची समझी चाल थी, देखें वीडियो

आज नोटबंदी को चार साल पूरे हो चुके हैं. आज ही के दिन चार साल पहले रात के आठ बजे नोटबंदी अनाउंस कर दी गई थी. इस ऐतिहासिक घटना को चार साल पूरे होने पर राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में उन्होंने नोटबंदी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोची समझी चाल बताई है.

4 Years Of Demonetisation: नोटबंदी को चार साल पूरे होने पर राहुल गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट की क्लिप, कहा- गलती नहीं, सोची समझी चाल थी, देखें वीडियो
नोटबंदी की चौथी बरसी पर राहुल गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट किया वीडियो, (फोटो क्रेडिट्स: ANI)

आज नोटबंदी को चार साल पूरे हो चुके हैं. आज ही के दिन चार साल पहले रात के आठ बजे नोटबंदी अनाउंस कर दी गई थी. इस ऐतिहासिक घटना को चार साल पूरे होने पर राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में उन्होंने नोटबंदी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोची समझी चाल बताई है. ताकि आम जनता के पैसे से ‘मोदी-मित्र’ पूंजीपतियों का लाखों करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया जा सके. अपना वीडियो पोस्ट करने के बाद उन्होंने कैप्शन में लिखा,'ग़लतफ़हमी में मत रहिए- ग़लती हुई नहीं,जानबूझकर की गयी थी. इस राष्ट्रीय त्रासदी के चार साल पर आप भी अपनी आवाज़ बुलंद किजिए. यह भी पढ़ें: 4 years of Demonetisation: नोटबंदी के 4 साल पुरे, कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा-पीएम के स्टंटबाजी की सजा हर देश को भुगतनी पड़ी है

अपने वीडियो की शुरुआत में राहुल गांधी ने कहा कि बांगलादेश की इकॉनोमी भारत की इकॉनोमी से आगे कैसे निकल गई? एक समय था जब भारत दुनिया की सबसे हाई परफॉर्मेंस इकॉनोमी होती थी. सरकार कहती है कारण कोरोना है, और अगर कारण कोविड है तो कोरोना बंगलादेश और पूरी दुनिया में हैं इसका कारण कोविड नहीं है, बल्कि  नोटबंदी, जीएसटी है. चार साल पहले पीएम ने हिन्दुस्तान की आर्थव्यवस्था पर आक्रमण शुरू किया, आपके पैर पर कुल्हाड़ी मारकर, किसानो मजदूरों, छोटे दुकानदारों को जबरदस्त चोट पहुंचाकर.

देखें वीडियो:

मनमोहन सिंह जी ने कहा था अर्थवयवस्था को दो प्रतिशत नुकसान पहुंचेगा और वही हमें देखने को मिला. पीएम मोदी ने कहा काले धन खिलाफ लड़ेंगे मगर काले धन के खिलाफ़ नहीं लड़ा बल्कि ये झूठ था. आक्रमण आप पर हो रहा था, आपके पैसों को आपसे छिनकर मोदी जी अपने चुने हुए दो तीन उद्योगपतियों को देना चाहते थे. आप बैंक की जिस लाइन में खड़े हुए उस लाइन में मोदी के बड़े बड़े उद्योगपति मित्र नहीं थे, आपने अपना पैसा बैंक में डाला और बैंक से नरेन्द्र मोदी जी ने आपका पैसा अपने मित्रों को दे दिया और 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपयों का उनका कर्जा माफ किया. उसके बाद मोदी ने गलत जीएसटी लागू कर रास्ता साफ़ किया, छोटे दुकानदारों, स्मॉल बिजनेस, मिडल साइज बिजेनस वालों को ख़तम कर दिया. ये रास्ते उन्होंने अपने गिने चुने हुए तीन चार उद्योगपतियों के लिए साफ़ किये, और अब तीन नए कानून पीएम मोदी जी लाए हैं. जो किसानो को ख़त्म करने के कानून हैं, किसानों के खेतों को उनके हाथों से छिनने का कानून बनाया है.

भाइयों और बहनों हम सबको मिलकर लड़ना होगा, मोदी जी ने हिन्दुस्तान का जो गर्व और शान हुआ करता था हमारी अर्थवयवस्था को नष्ट कर दिया है. हमें इसे मिलकर फिर से बनाना पड़ेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2020 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).