महाराष्ट्र: राज्य में COVID-19 के बढ़ते कहर को देखते हुए इस साल जन्मदिन नहीं मनाएंगे सीएम उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के दिन प्रतिदिन बढ़ते कहर को देखते हुए राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे. सीएम उद्धव ठाकरे ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से फ्लेक्स, होर्डिंग्स नहीं लगवाने की अपील की है. उद्धव ठाकरे ने सीएम राहत कोष में दान करने, रक्तदान और प्लाज्मा दान शिविर आयोजित करने की अपील की है.