देश

राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला, ट्वीट कर कहा- राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षड्यंत्र साफ है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार यानि आज भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए ट्वीट कर कहा है कि, 'देश में संविधान और कानून का शासन है. सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं. राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षड्यंत्र साफ है. ये राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है. राज्यपाल महोदय को विधान सभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए.'

राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला, ट्वीट कर कहा- राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षड्यंत्र साफ है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली: कांग्रेस (Indian National Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार यानि आज भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर आरोप लगाते हुए ट्वीट कर कहा है कि, 'देश में संविधान और कानून का शासन है. सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं. राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षड्यंत्र साफ है. ये राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है. राज्यपाल महोदय को विधान सभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए.'

बता दें कि राजस्थान (Rajasthan) के मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) से जल्द से जल्द विधानसभा सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं. सीएम अशोक गहलोत दावा कर रहे हैं कि उनके पास बहुमत साबित करने के लिए पूरी संख्या है. गहलोत ने इस मसले पर शुक्रवार को कलराज मिश्र से मुलाकात भी की है.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- सिर्फ अपनी इमेज बिल्डिंग में लगे हैं मोदी, संस्थाएं भी कर रही हैं यही काम

वहीं राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिठ्ठी लिखा है. इससे पहले की मैं विधानसभा सत्र बुलाने पर विशेषज्ञों से चर्चा कर पाऊं, उससे पहले ही आपने सार्वजनिक रूप से कह दिया कि यदि आज राजभवन का घेराव होता है, तो आप की जिम्मेदारी नहीं है. उन्होंने लिखा, यदि आप और आपका गृह मंत्रालय राज्य में कानून और व्यवस्था के बारे में गवर्नर की रक्षा नहीं कर सकते हैं तो क्या होगा?

राज्यपाल की सुरक्षा के लिए किस एजेंसी से संपर्क किया जाना चाहिए? मैंने कभी किसी सीएम का ऐसा बयान नहीं सुना. क्या यह एक गलत प्रवृत्ति की शुरुआत नहीं है, जहां विधायक राजभवन में विरोध करते हैं ? उन्होंने कहा कि 23 जुलाई को सरकार ने रात को कम नोटिस के सत्र आहूत करने की पत्रावली पेश की थी. उन्होंने कहा कि दबाव की राजनीति ठीक नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 11:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).