देश

Heatwave Alert in Rajasthan: राजस्थान में भीषण गर्मी का अलर्ट, पारा 40 डिग्री के पार; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

राजस्थान में मार्च की शुरुआत में ही भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है. राज्य के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

Heatwave Alert in Rajasthan: राजस्थान में भीषण गर्मी का अलर्ट, पारा 40 डिग्री के पार; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
राजस्थान में हीटवेव अलर्ट (Photo Credits: File Photo)

Heatwave Alert in Rajasthan: राजस्थान (Rajasthan) में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही भीषण गर्मी (Extreme Heat) का प्रकोप शुरू हो गया है. राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) यानी आईएमडी (IMD) ने सोमवार और मंगलवार के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में हीटवेव (Heatwave) (लू) की चेतावनी जारी की है. इस सीजन में पहली बार तापमान इतने उच्च स्तर पर दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें: Weather Forecast Today, March 9: उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी, कोलकाता में बारिश के आसार; जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

तापमान का ग्राफ और सबसे गर्म क्षेत्र

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में झुनझुनू जिले का पिलानी सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, बाड़मेर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाड़मेर और बालोतरा के कई इलाकों में रविवार को लू जैसी स्थिति बनी रही. सुबह की तेज धूप और दिन में चलने वाली गर्म हवाओं के कारण जनजीवन पर असर पड़ना शुरू हो गया है.

प्रमुख शहरों का हाल

राजस्थान के अन्य शहरों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है. बीकानेर में 39.4 डिग्री, चुरू में 39.1 डिग्री, जैसलमेर में 39.2 डिग्री, जोधपुर में 38.8 डिग्री और फलौदी में 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. 1 मार्च को शहर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार तक बढ़कर 37.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. इसके अलावा पाली, झुंझुनू, करौली, फतेहपुर, जालोर, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, उदयपुर, कोटा, सीकर, भीलवाड़ा, अलवर और अजमेर जैसे 15 से अधिक शहरों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें: Mumbai Weather Alert: महाराष्ट्र में बढ़ी गर्मी की तपिश, IMD ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान और अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, फिलहाल गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है. आने वाले एक सप्ताह में राज्यभर में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है. विभाग ने जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा के लिए सोमवार और मंगलवार को हीटवेव को लेकर 'यलो अलर्ट' जारी किया है.

हालांकि, दिन में तेज धूप और गर्मी का सामना करने के बाद, सूर्यास्त के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे रात के समय लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है. मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें,

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2026 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).