उत्तराखंड: बादल फटने से मदकोट गांव में 3 लोगों की मौत, पड़ोसी गांव से 8 लापता, कई घर हुए जमींदोज
उत्तराखंड के मदकोट गांव में बीते रविवार देर रात को बादल फटने से कई घर जमींदोज हो गए और तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं मदकोट के बगल वाले गांव में भी आठ लोगों के लापता होने की खबर है. बताया जा रहा है कि बीती रात को बारिश के दौरान अचानक पहाड़ से आए मलबे में कई घर दब गए और कई लोगों की मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई.
देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand) के मदकोट गांव (Madkot village) में बीते रविवार देर रात को बादल फटने (Cloudburst) से कई घर जमींदोज हो गए और तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं मदकोट के बगल वाले गांव में भी आठ लोगों के लापता होने की खबर है. बताया जा रहा है कि बीती रात को बारिश के दौरान अचानक पहाड़ से आए मलबे में कई घर दब गए और कई लोगों की मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं कई लोग पानी के तेज बहाव के साथ बह गए. मौसम विभाग की मानें तो यहां अगले दो दिनों तक भारी बारिश परेशानी की संभावना है.
बता दें कि उत्तराखंड में हो रही मानसूनी बारिश से नदियां अपने चरम पर चल रही हैं. बारिश का कहर इस कदर है कि मुनस्यारी में तेज बहाव के साथ एक पुल पानी में समा गया. इस दौरान मुनस्यारी से चीन तक जानें वाली मेलम सड़क को भी काफी नुकसान पहुंचा है.
3 people in the Madkot village lost their lives while 8 people from a neighbouring village are missing following a cloud burst. A rescue team is present at the spot: District Magistrate Pithoragarh V K Jogdande #Uttarakhand pic.twitter.com/bPQ1fAvjBl
— ANI (@ANI) July 20, 2020
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: आईएफएस अफसर ने बनाई रामायण वाटिका, जहां मिलेंगे वाल्मीकि के बताए पेड़ पौधे
इससे पहले बीते शनिवार को भी पिथौरागढ़ जिले में बादल फटने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया था. इस हादसे में बंगापानी तहसील के छोरीबगड़ स्थित तहसील मुख्यालय में पांच मकान पानी के साथ बह गए थे, वहीं एक मकान अब भी नदी के किनारे लटका हुआ है. इस भीषण हादसे में कई जानवर भी बह गए थे. गोरी नदी का जलस्तर चेतावनी लेबल के उपर चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2020 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

