वायरल

बड़ी बहन ने कोरोना महामारी को दी मात तो छोटी बहन ने घर वापसी पर इस तरह किया स्वागत, देखें शानदार वीडियो

देश में कोरोना महामारी के दिन प्रतिदिन बढ़ते नए मामलों से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की अपनी बड़ी बहन के कोरोना महामारी पर विजय पाने के बाद घर लौटने पर उसका स्वागत अनोखे अंदाज में डांस करते हुए करती है.

बड़ी बहन ने कोरोना महामारी को दी मात तो छोटी बहन ने घर वापसी पर इस तरह किया स्वागत, देखें शानदार वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो (Photo Credits: YouTube)

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी के दिन प्रतिदिन बढ़ते नए मामलों से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की अपनी बड़ी बहन (Sister) के कोरोना महामारी पर विजय पाने के बाद घर लौटने पर उसका स्वागत अनोखे अंदाज में डांस करते हुए करती है. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पुणे (Pune) शहर के धनकवडी इलाके (Dhankawadi) का है.

सुचना के अनुसार हाल ही में सातपुते (Satputay) परिवार की बड़ी बेटी कोरोना महामारी को मात देने में कामयाब हुई हैं. उनके घर लौटने पर उनकी छोटी बहन और परिवार वाले इतना ज्यादा खुश हों जाते हैं कि वो अपने आप को रोक नहीं पाते और उनका डांस के साथ स्वागत करते हैं. ठीक होकर वापस आई महिला अपनी छोटी बहन को डांस करते हुए देखकर खुद को नहीं रोक पाती है और वो भी खुछ देर उनके साथ डांस करते हुए दिखाई देती है.

यह भी पढ़ें- फन फैलाकर बैठे कोबरा सांप को नहलाने लगा शख्स, वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

बता दें कि वीडियो में डांस करती नजर आ रही लड़की का नाम सलोनी सातपुते (Saloni Satputay) है. सलोनी इंजीनियरिंग सेकंड ईयर की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं. इसके अलावा सलोनी सातपुते मराठी टीवी सीरियल और मराठी बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में दोनों बहनें बॉलीवुड की मशहुर फिल्म 'चिल्लर पार्टी' की सुपरहिट सांग 'टाय-टाय फिश' पर डांस करती हैं. इसके बाद कोरोना को मात देकर घर लौटी बड़ी बेटी को परिवार वाले आरती के साथ घर में ले जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2020 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).