Dhoni's Tweet On PM Modi's Letter: पीएम मोदी की भावुक चिट्ठी का धोनी ने दिया जवाब, प्रशंसा के लिए कहा शुक्रिया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. दरसल हाल ही में धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. धोनी के क्रिकेट से संन्यास के बाद खेल जगत, राजनीति, बॉलीवुड आदि सभी क्षेत्रों से लोगों उन्हें शुभकामनाएं दी.