Jyotiraditya Scindia in Gwalior: BJP सदस्यता अभियान के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी आपका विश्वास और प्यार है
हाल ही में कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में सदस्यता अभियान के दौरान कहा कि, 'आज मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी क्या है- न नेता, न मंत्री, न कुर्सी मेरी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है आपका विश्वास और आपका प्यार और मैं इससे कभी भी समझौता नहीं होने दूंगा, चाहे मेरी जान चली जाए.'