Jyotiraditya Scindia in Gwalior: BJP सदस्यता अभियान के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी आपका विश्वास और प्यार है
हाल ही में कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में सदस्यता अभियान के दौरान कहा कि, 'आज मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी क्या है- न नेता, न मंत्री, न कुर्सी मेरी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है आपका विश्वास और आपका प्यार और मैं इससे कभी भी समझौता नहीं होने दूंगा, चाहे मेरी जान चली जाए.'
इंदौर: हाल ही में कांग्रेस (Congress) से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए (Bharatiya Janata Party) राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने ग्वालियर (Gwalior) में सदस्यता अभियान के दौरान कहा कि, 'आज मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी क्या है- न नेता, न मंत्री, न कुर्सी मेरी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है आपका विश्वास और आपका प्यार और मैं इससे कभी भी समझौता नहीं होने दूंगा, चाहे मेरी जान चली जाए.'
बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल होने के बाद लगभग छह महीनें बाद ग्वालियर आये हैं. सिंधिया बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी के साथ मिलकर तीन दिन का मेगा शो कर रहे हैं ताकि वे बीजेपी को अपनी ताकत का अहसास करा सकें. बीते शनिवार से शुरू हुए इस मेगा शो में वे तीन दिन में लगभग दो दर्जन आयोजन कर रहे हैं जिनमें वे संभाग भर के अपने समर्थकों को बीजेपी की सदस्यता दिला रहे हैं.
यह भी पढ़ें- उज्जैन में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया
इससे पहले आज मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष तीन साल में बदल जाता है. कांग्रेस में पहले जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) जी अध्यक्ष रहे.
आज मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी क्या है - न नेता, न मंत्री, न कुर्सी मेरी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है आपका विश्वास और आपका प्यार और मैं इससे कभी भी समझौता नहीं होने दूंगा, चाहे मेरी जान चली जाए : ग्वालियर में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, म.प्र. pic.twitter.com/gP1W9hIk4e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2020
उसके बाद इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) जी, फिर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) जी उसके बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जी. राहुल ने अध्यक्ष पड़ छोड़ा तो फिर सोनिया जी अध्यक्ष बन गईं. मतलब अहमद की टोपी मोहम्मद के सिर, मोहम्मद की टोपी अहमद के सिर.
वहीं बीते शनिवार को ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा तीन दिवसीय सदस्यता अभियान के शुरू किये जाने के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह तो परदेशी हैं प्रदेश में उपचुनाव के बाद दिल्ली (Delhi) में जाकर बैठ जायेगें.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2020 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

