क्रिकेट

Rohit Sharma Wishes Virat Kohli: रोहित शर्मा ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को नई इनिंग के लिए दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम में सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली एवं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को बधाई दी है. दरअसल विराट कोहली ने गुरुवार यानि आज ट्वीटर पर अपनी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि जल्द ही वो पिता बनने वाले हैं. कोहली ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'तब हम तीन होंगे.

Rohit Sharma Wishes Virat Kohli: रोहित शर्मा ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को नई इनिंग के लिए दी बधाई
विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) एवं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को बधाई दी है. दरअसल विराट कोहली ने गुरुवार यानि आज ट्वीटर पर अपनी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि जल्द ही वो पिता बनने वाले हैं. कोहली ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'तब हम तीन होंगे. आने वाले जनवरी 2021 में.' कोहली के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का उन्हें बधाई देनें का क्रम जारी है.

इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के उपकप्तान एवं अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी उन्हें ट्वीट करते हुए बधाई दी है. रोहित शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आप दोनों को बधाई, नई पारी के लिए शुभकामनाएं.' बता दें कि रोहित शर्मा आईपीएल के 13वें सीजन के लिए अपनी टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में हैं. मुंबई का पहला मुकाबला संभवतः 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Schedule Update: आईपीएल के 13वें सीजन का अबतक नहीं जारी हुआ शेड्यूल, ये है बड़ा कारण

बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम ने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. शर्मा की बल्लेबाजी भी इस दौरान काफी शानदार रही. रोहित शर्मा की इच्छा होगी कि वह इस बार मुंबई को पांचवी बार आईपीएल का खिताब दिलाने में कामयाब हों. रोहित शर्मा ने आईपीएल में अबतक 188 मैच खेलते हुए 183 इनिंग्स में कुल 4898 रन बनाए हैं. शर्मा ने इस दौरान एक शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं.

वहीं रोहित शर्मा के गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में बात करें तो उन्होंने आईपीएल में 188 मैच खेलते हुए 30 इनिंग्स में 15 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल में रोहित शर्मा का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन छह रन खर्च कर 4 विकेट है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2020 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).