क्रिकेट

Anushka Sharma-Virat Kohli Expecting First Child! नेटिजेंस ने ट्विटर पर Virushka फनी मीम्स और जोक्स किए शेयर

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार यानि आज ट्वीटर पर अपनी और अपनी पत्नी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. कोहली ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए बताया कि जल्द ही वो पिता बनने वाले हैं. कोहली के इस पोस्ट के बाद उनके सारे फैंस उनके लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Anushka Sharma-Virat Kohli Expecting First Child! नेटिजेंस ने ट्विटर पर Virushka फनी मीम्स और जोक्स किए शेयर
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने गुरुवार यानि आज ट्वीटर पर अपनी और अपनी पत्नी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. कोहली ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए बताया कि जल्द ही वो पिता बनने वाले हैं. कोहली के इस पोस्ट के बाद उनके सारे फैंस उनके लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'तब हम तीन होंगे. आने वाला है जनवरी 2021 में.' कोहली के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कुछ इन फनी मेम्स और जोक्स के साथ खुशखबरी मनाई जो इस प्रकार हैं-

विराट कोहली के इस ट्वीट पर अजीम नाम के एक फैंस ने मिर्जापुर वेब सीरीज की एक इमेज लगाते हुए लिखा, 'मिठाई बाट दीजिये खुशी का माहौल है.'

वहीं दूसरे इंटरनेट यूजर्स ने लिखा, 'मैंने आपको जवाब दे दिया है.'

एक अन्य इंटरनेट यूजर्स ने लिखा, 'उत्सव की तैयारी करो.'

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लंबे रिलेशनशिप के बाद साल 2017 में दिसंबर माह में शादी की थी. दोनों ने इटली (Italy) में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे. वहीं बात करें विराट कोहली के बारे में तो वह मौजूदा समय में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन के लिए संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में हैं. कोहली देश के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम की तरफ से मैदान में उतरेंगे. कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के कप्तान भी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2020 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).