Hardik Pandya shares a beautiful picture with Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या ने अपनी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक के साथ एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में दोनों कपल किसी एक कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. हार्दिक पांड्या ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'वॉच, तुम क्या देख रहे हो?.'
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के साथ एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में दोनों कपल किसी एक कार (Car) में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. हार्दिक पांड्या ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'वॉच, तुम क्या देख रहे हो?.'
बता दें कि हार्दिक पांड्या और उनकी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक हाल ही में एक बच्चे के माता-पिता बनें हैं. नताशा स्टेनकोविक ने बीते माह 30 जुलाई को एक बच्चे को जन्म दिया था. हार्दिक और नताशा ने अपने बेटे का नाम अगस्त्य (Agastya) रखा है. पांड्या फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन के लिए संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में अपनी टीम के साथ हैं.
यह भी पढ़ें- IPL 2020 Schedule Update: आईपीएल के 13वें सीजन का अबतक नहीं जारी हुआ शेड्यूल, ये है बड़ा कारण
वहीं उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक अपने बच्चे और परिवार के साथ इंडिया में हैं. आईपीएल (IPL) का 13वां सीजन 19 सितंबर से शुरू होगा वहीं इस रोमांचक लीग का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा. इस सीजन का पहला मैच संभवतः पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा.
बता दें कि हार्दिक पांड्या ने साल 2019 में 191.42 के स्ट्राइक रेट से निचले क्रम में आने के बावजूद 400 रन बनाए थे. हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेट लेने में भी सक्षम हैं. पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग में अबतक 66 मैच खेलते हुए 61 इनिंग्स में 28.9 की औसत से 1068 रन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: BCCI को लगा बड़ा झटका, आखिरी समय पर आईपीएल से अलग हुई फ्यूचर ग्रुप कंपनी
आईपीएल में पांड्या के नाम तीन अर्धशतक दर्ज है. आईपीएल में पांड्या का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 91 रन है. बल्लेबाजी के अलावा पांड्या ने गेंदबाजी में 66 मैच खेलते हुए 60 पारियों में 9.06 की इकोनॉमी से 42 विकेट चटकाए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2020 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

