देश

Etawah: बकेवर क्षेत्र में सोनवर्षा ब्रिज के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 1 घायल सहित 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्थित बकेवर क्षेत्र के सोनवर्षा ब्रिज के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश बुरी तरह से घायल सहित 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ओमवीर सिंह (ग्रामीण) ने इस घटना के बारे में बताया कि चेकिंग के दौरान सोनवर्षा ब्रिज के पास कुछ संदिध देखे गए.

Etawah: बकेवर क्षेत्र में सोनवर्षा ब्रिज के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 1 घायल सहित 6 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस (Photo Credits: IANS)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) जिले में स्थित बकेवर क्षेत्र (Bakewar area) के सोनवर्षा ब्रिज (Sonavarsha Bridge) के पास पुलिस (Police) और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश बुरी तरह से घायल सहित 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ओमवीर सिंह (SP Omveer Singh) (ग्रामीण) ने इस घटना के बारे में बताया कि चेकिंग के दौरान सोनवर्षा ब्रिज के पास कुछ संदिध देखे गए. हमने उन्हें रुकने को कहा तो उन्होंने हमारे उपर फायरिंग करने शुरू कर दी. इसके पश्चात् हमें भी फायरिंग करनी पड़ी.

एसपी (ग्रामीण) ने आगे बताया कि क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है और अन्य पांच बदमाशों को पकड़ लिया गया है. इनके पास से 60 हजार रूपये पाया गया है, जो उन्होंने 19 अगस्त को हुई एक घटना में एक कंपनी के एजेंट से बाइक के साथ लूटी थी. एसपी (ग्रामीण) ने बताया कि बदमाशों द्वारा कंपनी के एजेंट से लुटे गए पैसे बरामद कर लिए गए हैं, आगे की पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ें- ISIS Terrorist Abu Yusuf Arrested: आतंकी अबू यूसुफ के पिता ने कहा उसे एक बार माफ कर दें, दोबारा गलती करने पर कुछ भी करें

बता दें इस घटना से पहले हाल ही में राजधानी दिल्ली (Delhi) के धौला कुआं (Dhaula Kuan) से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के बधिया भैसाही गांव निवासी मोहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. अबु युसुफ को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को अहम जानकारी देते हुए बताया कि वह राष्ट्रीय राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतंकवादी हमला करने की फिराक में था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).