Farmers Protest: हरियाणा सरकार ने राज्य में 31 जनवरी शाम 5 बजे तक इंटरनेट सेवाओं को किया निलंबित
हरियाणा सरकार ने किसान आंदोलन के बढ़ते उग्र रूप को देखते हुए 31 जनवरी शाम 5 बजे तक 17 जिलों में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया है. इन राज्यों जिलों में अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी, सोनीपत, पलवल, झज्जर और सिरसा का नाम शामिल है.