Super Snow Moon 2019: आज रात दिखेगा साल का सबसे बड़ा चांद, जानें खास बातें
आज यानि मंगलवार की रात इस साल का दूसरा और भारत में पहला सुपरमून देखने को मिलेगा. जी हां पिछले महीनें 21 जनवरी को सूपरमून भारत में दिखाई नहीं दिया था, लेकिन आज रात भारत में लोगों को सुपरमून देखने को मिलेगा. इस चांदनी रात की चमक इस लिहाज से भी खास है क्योंकि फिर ऐसा नजारा देखने के लिए आपको अगले 7 साल का इंतजार करना होगा.