देश

भूकंप से दिल्ली एनसीआर समेत दहला उत्तर भारत

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तरी भारत में आज यानि बुधवार 20 फरवरी को सुबह 7.59 am में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बता दें कि अभी तक जानमाल के नुकसान होने की कोई खबर सामने नहीं है. भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है.

भूकंप से दिल्ली एनसीआर समेत दहला उत्तर भारत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo)

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तरी भारत में आज यानि बुधवार 20 फरवरी को सुबह 7.59 am में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं. बता दें कि अभी तक जानमाल के नुकसान होने की कोई खबर सामने नहीं है. भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है. भूकंप का केंद्र दिल्ली करीब उत्तर प्रदेश का बागपत इलाका है.

खबरों के मुताबिक भूकंप का केंद्र तजाकिस्‍तान के कोफरनिहॉन में था. भूकंप आते ही कई जगह लोग घरों से बाहर आ गए. सोशल मीडिया पर भी लोग भूकंप के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं.

क्यों बार-बार आता है भूकंप?

गौरतलब है कि धरती की ऊपरी सतह 7 टेक्टोनिक प्लेटों से मिल कर बनी होती हैं. जब भी ये प्लेटें एक-दूसरे से टकराती हैं तो भूकंप की स्थिति पैदा होती है. जिस दौरान भूकंप आता है, ये प्लेट्स एक दूसरे के क्षेत्र में घुसने की कोशिश करती हैं. इसी दौरान जो ऊर्जा पैदा होती है उससे धरती हिलने या फटने का खतरा बना रहता है. कई बार अगर भूकंप की तीव्रता तेज रहती है तो काफी समय तक आफ्टरशॉक आने का खतरा रहता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2019 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).