केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने लोकपाल डीके जैन के सामने रखा अपना पक्ष, अब वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं जल्द लिया जाएगा फैसला
कॉफी विद करण (Koffee with Karan) शो में विवादित टिप्पणी देकर फसें भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (K. L. Rahul) और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन से मुलाकात की और अपने पक्ष को उनके सामने रखा. इस खबर की पुष्टि खुद डीके जैन ने एएनआई (ANI) से की. बता दें कि कॉफी विद करण शो में इन खिलाड़ियों ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.