Good Friday 2026 Messages: गुड फ्राइडे पर इन हिंदी WhatsApp Status, Quotes, Photo SMS के जरिए करें ईसा मसीह के बलिदान को याद
दुनिया भर में ईसाई समुदाय 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे मना रहा है. यह दिन प्रभु यीशु के बलिदान और मानवता के प्रति उनके समर्पण को याद करने का अवसर है. ऐसे में आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टेटस, कोट्स, फोटो एसएमएस के जरिए ईसा मसीह के बलिदान और मानवता के प्रति प्रेम को याद कर सकते हैं.
Good Friday 2026 Messages In Hindi: ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए गुड फ्राइडे (Good Friday) एक अत्यंत महत्वपूर्ण और गंभीर दिन है. इस वर्ष 3 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में 'गुड फ्राइडे' मनाया जा रहा है, जिसे ब्लैक फ्राइडे (Black Friday), होली फ्राइडे (Holy Friday) और ग्रेट फ्राइडे (Great Friday) के नामों से भी जाना जाता है. यह दिन प्रभु यीशु मसीह (Jesus Christ) की मृत्यु और उन्हें सूली पर चढ़ाए जाने की घटना की याद दिलाता है. मानवता के कल्याण के लिए उनके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए लोग इस दिन को शोक और प्रार्थना के रूप में मनाते हैं.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को कठोर शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ा दिया था. माना जाता है कि प्रभु यीशु ने मानवता के पापों के प्रायश्चित और दुनिया को प्रेम व क्षमा का मार्ग दिखाने के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया था. यही कारण है कि ईसाई समुदाय इस शुक्रवार को 'गुड' यानी 'पवित्र' फ्राइडे के रूप में संबोधित करता है.
गुड फ्राइडे के दिन ईसाई धर्म के लोग चर्च में एकत्रित होकर विशेष प्रार्थना सभाओं में भाग लेते हैं. इस दिन कई लोग काले रंग के वस्त्र पहनकर प्रभु यीशु के प्रति अपना दुख और सम्मान व्यक्त करते हैं. चर्चों में घंटियाँ नहीं बजाई जातीं और लोग मौन रहकर ईसा मसीह के अंतिम वचनों का स्मरण करते हैं. इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को संदेशों और कोट्स के माध्यम से इस महान बलिदान की याद दिलाते हैं.





बाइबिल और प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, सूली पर चढ़ाए जाने के दौरान ईसा मसीह को लगभग छह घंटों तक कीलों से ठोककर लटकाया गया था. कहा जाता है कि उनके प्राण त्यागने के अंतिम तीन घंटों के दौरान चारों ओर घनघोर अंधेरा छा गया था और धरती पर कई असाधारण गतिविधियां हुई थीं. यह घटना ईसा मसीह की दिव्यता और उनके अटूट धैर्य का प्रमाण मानी जाती है.
गुड फ्राइडे का समापन केवल शोक पर नहीं होता, बल्कि यह नई आशा का मार्ग भी प्रशस्त करता है. मान्यताओं के अनुसार, सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन यानी रविवार को प्रभु यीशु फिर से जीवित हो गए थे. उनके फिर से जीवित होने की इस खुशी को 'ईस्टर संडे' के रूप में मनाया जाता है. इस प्रकार, गुड फ्राइडे का बलिदान ईस्टर की खुशियों का आधार बनता है.
इस विशेष अवसर पर श्रद्धालु उपवास रखते हैं और सेवा कार्यों के माध्यम से ईसा मसीह की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2026 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

