क्रिकेट

IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए KKR के तेज गेंदबाज हैरी गर्ने को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 21वें मुकाबले में आज सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को आठ विकेट से पटखनी देते हुए इस सीजन की अपनी चौथी सफलता हासिल कर ली है.

IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए KKR के तेज गेंदबाज हैरी गर्ने को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 21वें मुकाबले में आज सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को आठ विकेट से पटखनी देते हुए इस सीजन की अपनी चौथी सफलता हासिल कर ली है. इस जीत के साथ कोलकाता की टीम अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. कोलकाता नाइट राइडर्स के इस जीत में अहम योगदान देने वाले तेज गेंदबाज हैरी गर्ने (Harry Gurney) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. गर्ने ने आज अपने चार ओवर के स्पेल में 25 रन खर्च करते हुए महत्वपूर्ण दो विकेट लिए.

बता दें कि आज राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 140 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे मेहमान टीम ने 14 ओवर में मात्र दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. कोलकाता के लिए सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन और सुनिल नरेन ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 91 रनों की साझेदारी की. लिन जहां 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए, वहीं नरेन ने 47 रन बनाए. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा रॉबिन उथप्पा ने नाबाद 26 और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने नाबाद 06 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: क्रिस लिन और सुनिल नरेन के तूफान में उड़ी राजस्थान रॉयल्स की टीम, कोलकाता ने राजस्थान को आठ विकेट से दी पटखनी

मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की बात करें तो टीम के लिए एक मात्र सफल गेंदबाज श्रेयस गोपाल रहे. जी हां श्रेयस गोपाल ने अपने चार ओवर के स्पेल में 35 रन खर्च करते हुए दो सफलताएं हासिल की. बता दें कि श्रेयस गोपाल के अलावा आज राजस्थान रॉयल्स के किसी गेंदबाज को कोई सफलता हाथ नहीं लगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2019 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).