Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 6th Match Key Players To Watch: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का छठवां मुकाबला आज यानी 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह पहला मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Kolkata Weather Update: आज कोलकाता में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल
टाटा आईपीएल के मौजूदा सीजन के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से आज होगा. सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से शिकस्त मिली थी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिली थी. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेंगी.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (KKR vs SRH Head To Head)
आईपीएल इतिहास में अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 30 मैचों में आमने-सामने हुई है, इसमें से 20 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते हैं, जबकि 10 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किए हैं. आईपीएल के पिछले में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ने दो मैच खेले और दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते थे. वहीं, आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने तीनों मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी.
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने पिछले मैच में 220 रन बनाने के बावजूद हार गई थी. कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए थे. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले अजिंक्य रहाणे एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे.
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पिछली पारी में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे. अभिषेक शर्मा के अलावा ट्रेविस हेड सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए थे. ऐसे में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी सनराइजर्स हैदराबाद को जोरदार शुरुआत दिलाना चाहेगी.
इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (KKR vs SRH Key Players To Watch)
फिन एलन: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज को इस समय केकेआर की बल्लेबाजी यूनिट में सबसे खतरनाक खिलाड़ी माना जा सकता है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल में प्रवेश किया, जहां वे टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोररों में से एक थे. फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के दौरान इसी मैदान पर तूफानी शतक जड़ा था.
वरुण चक्रवर्ती: अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मैच के ऐसे दूसरे खिलाड़ी होंगे, जिनपर क्रिकेट फैंस की नजर होगी. जहां बल्लेबाज सुर्खियां बटोर रहे हैं, मैच में हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर में खासकर हेनरिक क्लासेन के खिलाफ उनके चार ओवर ही मैच की दिशा तय करेंगे. ईडन गार्डन्स में वानखेड़े की तुलना में पिच पर बेहतर ग्रिप होती है, जिससे उन्हें अपनी लय वापस पाने में मदद मिल सकती है.
रिंकू सिंह: रिंकू सिंह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. रिंकू सिंह आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरकर मैच में अंतर पैदा करने की काबिलियत रखते हैं. आईपीएल इतिहास में रिंकू सिंह ने हर्षल पटेल के खिलाफ 26 गेंदों में 47 रन बनाए हैं. इस बीच हर्षल पटेल ने रिंकू सिंह को दो बार अपना शिकार बनाया है.
ईशान किशन: मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टैंड इन कप्तान ईशान किशन ऐसे तीसरे खिलाड़ी होंगे, जिनपर फैंस की करीब से नजर होगी. मुकाबले में बल्ले से प्रदर्शन करने के अलावा उनपर कप्तानी में भी बेहतर करने का दबाव होगा. ईशान किशन ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की है. पहले मैच में ईशान किशन ने आरसीबी के खिलाफ 38 गेंदों में 80 रन बनाए.
ट्रेविस हेड: सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ट्रेविस हेड अपने बल्लेबाजी से कोहराम मचा सकते हैं. इसके अलावा ट्रेविस हेड को कोलकाता की पिच काफी पंसद आएगी. क्योंकि यहां पर बॉल बल्ले से अच्छी आती है.
डेविड पेन: सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज डेविड पेन पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की है. डेविड पेन ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए हैं. इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं. ईडन गार्डन की पिच पर डेविड पेन अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs SRH 6th T20 Match Playing Prediction)
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, और ब्लेसिंग मुजरबानी.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, और डेविड पायने.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY