Romance In Dream: क्या आप भी सपने में करते हैं रोमांस, जानें क्या है स्वप्न शास्त्र का कहना?
सपने दो तरह के होते हैं, एक जो आपके मन-मस्तिष्क में चलता रहता है और दूसरा जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होती है. हम यहां बात करेंगे खुद को किसी के साथ रोमांस करते हुए दिखने वाले सपने की. ऐसे सपनों में कभी आप पत्नी को आलिंगन में लेते हैं, तो कभी किसी बड़े स्टार के साथ लंबी डेटिंग का मजा लेते हैं.