क्रिकेट

Happy Birthday Wasim Akram: 55 साल के हुए दिग्गज पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम, ICC ने खास अंदाज में दी बधाई

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम आज 55 साल के हो गए. अकरम के 55वें जन्मदिन पर आईसीसी ने उन्हें बधाई दी है. अकरम का जन्म पाकिस्तान के लाहौर शहर में तीन जून साल 1966 में हुआ.

Happy Birthday Wasim Akram: 55 साल के हुए दिग्गज पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम, ICC ने खास अंदाज में दी बधाई
वसीम अकरम (Photo Credits: Twitter/ICC)

इस्लामाबाद, 3 जून: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) आज 55 साल के हो गए. अकरम के 55वें जन्मदिन पर आईसीसी ने उन्हें बधाई दी है. अकरम का जन्म पाकिस्तान के लाहौर शहर में तीन जून साल 1966 में हुआ. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 104 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 181 पारियों में 23.6 की एवरेज से 414 विकेट और 356 वनडे मैच खेलते हुए 351 पारियों में 23.5 की एवरेज से 502 विकेट चटकाए हैं. गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने अपनी टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में 2898 और वनडे में 3717 रन बनाए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).