त्योहार

Hanuman Jayanti 2026 Messages: हैप्पी हनुमान जयंती! अपनों संग शेयर करें ये शानदार हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes और Photo SMS

आज के दौर में त्योहारों की बधाई देने का तरीका भी बदल गया है. इस खास मौके पर भक्त सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप पर शानदार हिंदी कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस साझा कर रहे हैं. ‘हैप्पी हनुमान जयंती’ के संदेशों के साथ लोग अपने प्रियजनों के जीवन में सुख, शांति और सुरक्षा की कामना कर रहे हैं.

Hanuman Jayanti 2026 Messages: हैप्पी हनुमान जयंती! अपनों संग शेयर करें ये शानदार हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes और Photo SMS
आंबेडकर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

Hanuman Jayanti 2026 Messages In Hindi: हिंदू धर्म में अटूट श्रद्धा और शक्ति के प्रतीक भगवान हनुमान का जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) इस वर्ष 2 अप्रैल, 2026 को पूरे देश में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा. चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व का दक्षिण भारत और उत्तर भारत में विशेष महत्व है. मान्यता है कि इसी दिन पवनपुत्र हनुमान (Hanuman Ji) को अद्भुत शक्तियों के साथ नया जीवन प्राप्त हुआ था, इसलिए इसे नई ऊर्जा और संकल्प के पर्व के रूप में भी देखा जाता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव का पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है. पहली बार चैत्र पूर्णिमा के दिन और दूसरी बार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी (नरक चतुर्दशी के दिन) को. चैत्र पूर्णिमा का दिन विशेष रूप से उन भक्तों के लिए महत्वपूर्ण है जो संकटों से मुक्ति और आत्मबल की प्राप्ति के लिए बजरंगबली की आराधना करते हैं.

आज के दौर में त्योहारों की बधाई देने का तरीका भी बदल गया है. इस खास मौके पर भक्त सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप पर शानदार हिंदी कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस साझा कर रहे हैं. ‘हैप्पी हनुमान जयंती’ के संदेशों के साथ लोग अपने प्रियजनों के जीवन में सुख, शांति और सुरक्षा की कामना कर रहे हैं.

1- भीड़ पड़ी तेरे भक्तों पर बजरंगी,
सुन लो अर्ज अब तो दाता मेरी,
हे महावीर अब तो दर्शन दे दो,
पूरी कर दो तुम कामना मेरी.
हैप्पी हनुमान जयंती

आंबेडकर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

2- आया जन्म दिवस राम भक्त हनुमान का,
अंजनी के लाल का, पवन पुत्र हनुमान का,
लगाओ सब मिलकर जयकारा हनुमान का,
सबको शुभ हो जन्मदिन भगवान का.
हैप्पी हनुमान जयंती

आंबेडकर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

3- बजरंगी तेरी पूजा से हर काम होता है.
दरवाजे तेरे आते ही दूर अज्ञान होता है.
राम जी के चरणों में ध्यान होता है.
बाबा के दर्शन से बिगड़ा हर काम होता है.
हैप्पी हनुमान जयंती

आंबेडकर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

4- विनती मेरी सुनो अंजनी के लाल,
काट दो मेरे घोर दुखों का जाल,
तुम हो मारुती-नन्दन,
दुःख-भंजन निरंजन
करूं मैं आपको वंदन.
हैप्पी हनुमान जयंती

आंबेडकर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

5- पहने लाल लंगोटा,
हाथ में है सोटा,
दुश्मन का करते हैं नाश,
भक्तों को नहीं करते निराश.
हैप्पी हनुमान जयंती

आंबेडकर जयंती 2026 (Photo Credits: File Image)

हनुमान जयंती के दिन मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन व्रत रखने वाले भक्तों के लिए कुछ प्रमुख नियम बताए गए हैं. सुबह जल्दी उठकर स्नानादि के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें. भगवान हनुमान की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराकर उन्हें सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. धूप-दीप प्रज्जवलित कर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड और हनुमान अष्टक का पाठ करें. अंत में आरती कर अनजाने में हुई भूलों के लिए क्षमा प्रार्थना करें.

माना जाता है कि हनुमान जी की पूजा से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि जीवन की सभी बाधाएं और नकारात्मक शक्तियां भी दूर होती हैं. यही कारण है कि हनुमान जयंती पर देश के प्रमुख हनुमान मंदिरों में भारी भीड़ जुटने की संभावना है. स्थानीय प्रशासन और मंदिर समितियों ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं, भजन-कीर्तन और भंडारों का आयोजन किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2026 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).