JNU हिंसा: संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान दक्षिण पश्चिम के एडिशनल डीसीपी हुए घायल
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा आज दोपहर 12 बजे मंडी हाउस से विरोध प्रदर्शन निकाला गया, जो रात आठ बजे तक चला. इस दौरान कई छात्रों ने 'जेएनयू वीसी मुर्दाबाद, दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद, लाल सलाम' जैसे नारे लगाए.