परीक्षा पे चर्चा 2020: पीएम मोदी ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को किया आमंत्रित
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'शिक्षा पे चर्चा' के लिए एक बार फिर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को आमंत्रित किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं और सालाना परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के साथ यह चर्चा करते हैं. छात्रों के साथ प्रधानमंत्री की इस परिचर्चा का उद्देश्य छात्रों का मनोबल बढ़ाना व परीक्षा का तनाव कम करना होता है.
नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 'शिक्षा पे चर्चा' के लिए एक बार फिर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को आमंत्रित किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं और सालाना परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के साथ यह चर्चा करते हैं. छात्रों के साथ प्रधानमंत्री की इस परिचर्चा का उद्देश्य छात्रों का मनोबल बढ़ाना व परीक्षा का तनाव कम करना होता है. पीएम मोदी इस बार छात्रों को 20 जनवरी, 2020 को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगे.
बता दें कि विद्यार्थियों के परीक्षा के तनाव को कम करने के मकसद से आयोजित किया जाने वाला यह कार्यक्रम पहले 16 जनवरी, 2020 को निर्धारित किया गया था. प्रधानमंत्री के बहुमूल्य सुझाव भी प्राप्त करने और इस अनूठे आयोजन में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में बहुत उत्साह देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री चाहते हैं कि विद्यार्थी एक शांत माहौल में परीक्षा दें और बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए परीक्षा के समय तनाव न लें.
Ahead of PM's 'Pariksha Pe Charcha', govt invites suggestion from students, teachers and parents
Read @ANI Story | https://t.co/iuLG6l3dw4 pic.twitter.com/T7qvLXHAz7
— ANI Digital (@ani_digital) January 11, 2020
स्कूल के छात्रों के साथ प्रधानमंत्री के सहभागिता कार्यक्रम का तीसरा संस्करण "परीक्षा पे चर्चा 2020" 16 जनवरी, 2020 को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित करने का प्रस्ताव था. हालांकि, पोंगल/मकर सक्रांति के कारण स्कूल की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए इसे 20 जनवरी, 2020 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2020 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

