देश

गुजरात ATS को मिली बड़ी कामयाबी, ISIS के आतंकी को वडोदरा से पकड़ा

गुजरात एटीएस को आज सूबे में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जी हां गुजरात एटीएस ने आज वडोदरा शहर के गोरवा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाते हुए एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आतंकवादी का नाम जफर अली उर्फ उमर बताया जा रहा है.

गुजरात ATS को मिली बड़ी कामयाबी, ISIS के आतंकी को वडोदरा से पकड़ा
गुजरात एटीएस ने जफर अली नाम के आतंकवादी को गिरफ्तार किया (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: गुजरात एटीएस (Gujarat ATS) को आज सूबे में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जी हां गुजरात एटीएस ने आज वडोदरा (Vadodara) शहर के गोरवा इलाके (Gorva Area) में सर्च ऑपरेशन चलाते हुए एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आतंकवादी का नाम जफर अली (Zafar Ali) उर्फ उमर (Umar) बताया जा रहा है. जफर अली गोरवा क्षेत्र में आइएसआइएस (ISIS) का नेटवर्क तैयार कर रहा था. दिल्ली मे गिरफ्तार आतंकियों से मिले सुराग के बाद उसे वडोदरा से दबोचा गया है. आतंकी जफर अली तमिलनाडु के एक केस में भी मोस्टवांटेड है. वह 10 से 12 दिनों पहले ही वडोदरा आया था और गोरवा क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था.

बता दें कि इससे पहले आज दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी आईएसआईएस (Islamic State of Iraq and the Levant) से प्रभावित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इससे कुछ दिन पहले भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली और एनसीआर से विस्फोटक सामग्री और बम के साथ तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था. जिनका नाम क्रमशः रंजीत इस्लाम, मुकादिर इस्लाम और लुइत जमील जमान था.

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ISIS के आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़- 3 गिरफ्तार

इस ऑपरेशन को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और असम पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में अंजाम दिया था. तीनों आतंकियों को असम के गोलपाड़ा (Goalpara) क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था. इस सफल ऑपरेशन के बाद पुलिस ने दावा किया था कि तीनों आतंकी बांग्लादेश के आईएसआईएस संगठन से प्रभावित थे. ये तीनों असम में रासमेला पर्व पर बड़ा हमला करने के फिराक में थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2020 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).