क्रिकेट

IND vs SL 3rd T20 Match 2020: जसप्रीत बुमराह बनें T20 क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेनें वाले गेंदबाज

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी तीसरे T20 मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज दानुष्का गुणाथिलका का विकेट चटकाते हुए टीम इंडिया के लिए क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

IND vs SL 3rd T20 Match 2020: जसप्रीत बुमराह बनें T20 क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेनें वाले गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह (Photo Credits: Getty Images)

India vs Sri Lanka 3rd T20I Match 2020: भारत बनाम श्रीलंका के बीच पुणे (Pune) के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में जारी तीसरे T20 मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज दानुष्का गुणाथिलका (Danushka Gunathilaka) का विकेट चटकाते हुए टीम इंडिया (Team India) के लिए क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

बता दें कि जसप्रीत बुमराह के नाम अबतक खबर लिखे जानें तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 45 मैच खेलते हुए 44 इनिंग्स में 53 विकेट हो गए हैं. जसप्रीत बुमराह के अलावा भारत के लिए T20 प्रारूप में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने 46 मैच खेलते हुए 46 इनिंग्स में 52 और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने 36 मैच खेलते हुए 36 इनिंग्स में 52 सफलता प्राप्त की है. बता दें कि भारत के लिए T20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल फिलहाल एक साथ दूसरे स्थान पर स्थित हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs SL 3rd T20 Match 2020: पुणे में विराट कोहली ने रचा इतिहास, सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले बनें पहले कप्तान

बात करें आज के मुकाबले के बारे में तो टीम इंडिया ने पुणे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर मेहमान टीम के सामने 202 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है. टीम के लिए आज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने जहां अपने T20 क्रिकेट करियर का 10वां अर्द्धशतक पूरा किया, वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी अपने T20 क्रिकेट करियर का नौवां अर्द्धशतक लगाया.

इन खिलाड़ियों के अलावा टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 6, श्रेयस अय्यर ने 4, कप्तान विराट कोहली ने 17 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 26, वॉशिंगटन सुंदर ने 0 मनीष पांडे ने नाबाद 31 और शार्दूल ठाकुर ने नाबाद 22 रन बनाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2020 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).