IND vs SL: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, मेजबान टीम का यह बल्लेबाज वनडे सीरीज से हुआ बाहर
टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर क्रमशः तीन-तीन मैचों की वनडे और T20I सीरीज खेलनी है. वहीं श्रीलंकाई टीम हाल ही में इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की T20I श्रृंखला खेलने में व्यस्त थी, जहां टीम को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I मुकाबले के दौरान श्रीलंका के 23 वर्षीय युवा खिलाड़ी अविष्का फर्नांडो चोटिल हो गए. उनके मांसपेशियों में ग्रेड दो का टियर हुआ है.