Prasar Bharti News Services India (DD News, AIR News) - Digital News Service of India’s Public Broadcaster - Breaking Alerts, News Digests, Analysis/Commentary, curated Developing Stories from across the Globe.
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ का महापर्व शुरू हो जाता है. यह चार दिन तक चलता है. छठ के दौरान महिलाएं और पुरुष लगभग 36 घंटे का व्रत रखते हैं. इसी क्रम में आज 09 नवंबर को छठ पूजा का दूसरा दिन है जिसे ‘खरना’ के नाम से जाना जाता है. 10 नवंबर को छठ का मुख्य व्रत और पूजन किया जाएगा. छठ में खरना का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है.
नए साल पर कानपुर को मेट्रो का तोहफा मिलने की संभावना है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) बुधवार को कानपुर में अपने मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन का शुभारंभ करेंगे. इस संबंध में मुख्यमंत्री बुधवार को कानपुर जनपद के दौरे पर भी आ रहे हैं. यहां पर वह तीन घंटे रहेंगे और उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है....
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) दुनिया के 100 से ज्यादा लोकतांत्रिक देशों की वर्चुअल सम्मेलन की अगुवाई करेंगे जिसकी तैयारी जोरों पर है. यह सम्मेलन दुनिया में लोकतंत्र की भावना मजबूत करने के लिए आयोजित किया जाएगा. अमेरिका ने इस सम्मेलन के लिए भारत को भी न्योता दिया है.
काले धन पर प्रहार करने के लिए 5 साल पहले केंद्र सरकार ने नोटबंदी की फैसला किया था. इस फैसले का मुख्य मकसद देश में डिजिटल उद्देश्य को बढ़ाने के साथ ही काले धन पर रोक लगाना था. आइए जानते हैं कि नोटबंदी के बाद इन पांच साल में कितना बदलाव आया.
इस वर्ष नवम्बर माह की शुरुआत त्योहारों के साथ हुई है. इसलिए छुट्टियों की भी भरमार है. महीने के पहले हफ्ते में बैंक 6 दिन तक बंद रहे हैं. वहीं दूसरे हफ्ते में भी बैंक 5 दिन बंद रहने वाले हैं. इसी तरह दूसरे पखवाड़े में 6 छुट्टियां रहने वाली हैं.
देश भर में नहाए खाय के साथ रविवार से चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू हो गया है. इसको लेकर देश के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरे देश की तरह ही सुल्तानगंज में नहाए खाए को लेकर सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर छठ व्रतियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा.
केंद्र सरकार द्वारा खाद्य तेलों की कीमतों को कम करने के लगातार प्रयास हो रहे हैं, जिससे त्योहारों के मौसम में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है. इस दिशा में सरकार ने खाद्य तेलों के दामों में पिछले एक वर्ष से हो रही बढ़ोतरी को रोकने के लिए कच्चे पाम ऑयल, सोयाबीन और सनफ्लावर तेल पर करीब 2.5% आधार शुल्क समाप्त कर दिया है.
मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद के लिए सुबह से ही लोगों की खासी भीड़ देखी गई. गोवर्धन पूजा के दौरान दीपावली से अधिक रौनक देखने को मिल रही है. मंदिरों में ठाकुरजी को नई पोशाक धारण कराकर नए अनाज, बाजरा, मूंग, चौला, चावल, कढ़ी, मिक्स सब्जी, पुए, पकौड़ी आदि व्यंजनों का भगवान को भोग लगाया गया.
इस साल दिवाली 4 नवंबर को मनाई जा रही है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हर साल दिवाली धूमधाम से मनाई जाती है.यह हिंदुओं का प्रमुख पर्व है. इस दिन अन्य धर्म के लोग भी मित्रों, सगे-संबंधियों से अपनी खुशी शेयर करते हैं.त्योहार के आगमन के कुछ दिन पहले से ही लोग अपने घरोें, दुकानोें या उन जगहों की सफाई करने लगते हैं, जहां उनका उठना-बैठना है.
छठ पूजा का पावन पर्व आगामी 10 और 11 नवंबर को मनाया जाएगा. ऐसे में त्योहार के मौके पर भारतीय रेलवे ने बिहार और यूपी के लिए 28 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेन विभिन्न तारीखों में नई दिल्ली, आनंद विहार, अम्बाला कैंट, सिकंदराबाद, जोगबनी, समेत कई स्टेशनों से पूर्व मध्य रेल के सहरसा, दरभंगा, भागलपुर स्टेशनों के बीच संचालित की जाएंगी.
भारत अनेक त्योहारों का देश है. और भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग त्योहार अलग और दिलचस्प तरीके से मनाए जाते हैं. रोशनी का त्योहार दीपावली भी इससे अछूता नहीं है. भारत के विभिन्न हिस्सों में लोग विभिन्न प्रथाओं, अनुष्ठानों और बहुत कुछ के साथ विविध तरीकों से दिवाली मनाते हैं.
पांच दिन के दिवाली उत्सव के द्वितीय दिवस अर्थात धनतेरस के अगले दिन और दिवाली के एक दिन पूर्व नरक चतुर्दशी पड़ती है. दिवाली के एक दिन पूर्व होने की वजह से जन समान्य में यह छोटी दिवाली के नाम से भी प्रचलित है.
मनोकामनाएं किसकी नहीं होतीं और अगर सच्चे दिल से मांगी जाए तो मनोकामनाएं पूरी भी होती हैं और मनोकामनाएं पूरी करने के लिए धनतेरस से शुभ दिन भला और कौन हो सकता है. इस बार धनतेरस 2 नवंबर को है. पौराणिक मान्यता है कि इस दिन खरीदारी का खास महत्व होता है. मान्यता है कि अगर आप इस दिन कुछ न कुछ खरीदते हैं तो आपको आर्थिकक तंगी से नहीं जूझना पड़ेगा, क्योंकि इस दिन खरीदी गई कोई भी चीज आपको पूरे वर्ष तक शुभ फल देती है.
छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धर्मनगरी और माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में आज रामनाम के गीतों ने सभी दर्शकों को भक्ती भाव से सराबोर कर दिया. भगवान श्री राम के वनवास सहित अन्य लीलाओं का वर्णन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत की गई.
भारत को आत्मनिर्भर बनाना है, इसके लिए जरूरी है कि आयात कम हो और देश में ही सामानों का उत्पादन बढ़ाया जाए. देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और वर्क फोर्स को रोजगार से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार कई अलग-अलग सेक्टर में पीएलआई स्कीम यानि प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम की शुरुआत की है.
किसी भी कल्याणकारी राज्य में योजनाएं बनाना और उन्हें लागू करना सरकार का काम है, किंतु उन पर अमल करते हुए उसे सफलता की ओर ले जाना निश्चित ही वहां के नागरिकों के श्रम, उनकी प्लानिंग और अपने लक्ष्य के लिए सतत उसकी पूर्ति में लगे रहने पर निर्भर करता है.
उत्तर प्रदेश में लोगों को कुल 09 करोड़ 42 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं. यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है. आपको मालूम होगा कि देश में इस समय दुनिया में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है. पूरे देश में लगभग 81 करोड़ से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं.
दिनों दिन बढ़ रहे वायु प्रदूषण से बढ़ते खतरे को देखते हुए देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को लेकर काफी ध्यान दिया जा रहा है. इसी कड़ी में केंद्र सरकार के थिंक टैंक की तरफ से भी एक नया अभियान ‘शून्य’ शुरू किया गया है. नीति आयोग ने आरएमआई और आरएमआई इंडिया के सहयोग से इस अभियान की शुरुआत की है.
आज 17 सितंबर है. यही वो तारीख है जो देश के जननायक, राष्ट्रनायक और भारतीय राजनीति के दिगदर्शक व हमारे राष्ट्र पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के रूप में जानी जाती है. गौरतलब हो अपने निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा में जुटे पीएम मोदी ‘सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास’ की भावना लेकर आगे बढ़ते हुए सबके प्रयास से नया ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने की अग्रसर हैं.
आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ऑटो इंडस्ट्री के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ा फैसला किया है. इलेक्ट्रिक वाहन और हाइड्रोजन ईधन चालित वाहनों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 26,000 करोड़ की नई प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव यानि पीएलआई स्कीम को मंजूरी दे दी है.