धर्म

Govardhan Puja 2021: गोवर्धन पूजन को लेकर उत्साह, लोगों ने अन्न, धन और संपत्ति की रक्षा के लिए गोवर्धन पूजा की

मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद के लिए सुबह से ही लोगों की खासी भीड़ देखी गई. गोवर्धन पूजा के दौरान दीपावली से अधिक रौनक देखने को मिल रही है. मंदिरों में ठाकुरजी को नई पोशाक धारण कराकर नए अनाज, बाजरा, मूंग, चौला, चावल, कढ़ी, मिक्स सब्जी, पुए, पकौड़ी आदि व्यंजनों का भगवान को भोग लगाया गया.

Govardhan Puja 2021: गोवर्धन पूजन को लेकर उत्साह, लोगों ने अन्न, धन और संपत्ति की रक्षा के लिए गोवर्धन पूजा की
गोवर्धन पूजा (Photo Credits: File Image)

नई दिल्ली: देशभर में गोवर्धन (Govardhan Puja) पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सुबह ही लोगों ने अन्न, धन और संपत्ति की रक्षा के लिए गोवर्धन पूजा की. किसानों ने बैल और गाय की पूजा की. मंदिरों में भी सुबह से ही आयोजन हुए, भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया गया. Govardhan Puja 2021: आज है गोवर्धन पूजा! जानें इसका महात्म्य एवं पूजा विधि?

मंदिरों में देखी जा रही है रौनक

मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद के लिए सुबह से ही लोगों की खासी भीड़ देखी गई. गोवर्धन पूजा के दौरान दीपावली से अधिक रौनक देखने को मिल रही है. मंदिरों में ठाकुरजी को नई पोशाक धारण कराकर नए अनाज, बाजरा, मूंग, चौला, चावल, कढ़ी, मिक्स सब्जी, पुए, पकौड़ी आदि व्यंजनों का भगवान को भोग लगाया गया. इस अवसर पर गाय और बछड़े का पूजन किया गया. गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के कारण सब्जी मंड़ियों में भी और दिन की अपेक्षा अधिक भीड़ रही. सुबह जल्द ही लोग मंड़ी में सब्जी खरीदने पहुंच गए. लोगों ने फल और सब्जी की जमकर खरीद की. फूल-माला का विशेष महत्त्व होने से मंडी एवं आसपास में कई दुकानें भी लगी नजर आईं.

दीपावली के दूसरे दिन चला रामा श्यामा का दौर

दीपावली के दूसरे दिन रामा श्यामा का दौर जारी है. दीपोत्सव की शुभकामनाएं देने के लिए लोग अपने मित्र परिचित और परिजनों के यहां पहुंच रहा है और उनका मुंह मीठा कराकर दीपोत्सव के साथ ही गोवर्धन पूजन की भी शुभकामनाएं दे रहे हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवर्धन पूजा पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने अपने संदेश में कहा है, “प्रकृति के प्रति साहचर्य की भावना की प्रतीक गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण से सभी प्रदेशवासियों व भक्तों के लिए सुखी, समृद्ध एवं आनंदमय जीवन की प्रार्थना है. जय श्री कृष्ण!”

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गोवर्धन पूजा पर प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान मनकामेश्वर जी का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की. मंदिर में उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य व कल्याण हेतु प्रार्थना की. उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी सभी प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा है कि गोवर्धन पूजा के इस पवित्र पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण सभी के दुखों को दूर कर अपनी कृपा बरसाए, ऐसी मंगल कामना करता हूं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2021 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).