Rajasthan CM Oath Ceremony: भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के सीएम,व दीया कुमारी, बैरवा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ
भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके साथ, दो डिप्टी सीएम - दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में शपथ ली. राज्यपाल कलराज मिश्र ने तीनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.