Dehradun Fire: देहरादून में तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
देहरादून के राजपुर रोड पर रेस्टोरेंट समेट तीन दुकानों में आग लग गई. इस घटना में रेस्टोरेंट समेत तीनों प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए. फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
देहरादून, 15 दिसंबर : देहरादून के राजपुर रोड पर रेस्टोरेंट समेट तीन दुकानों में आग लग गई. इस घटना में रेस्टोरेंट समेत तीनों प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए. फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
जानकारी के अनुसार, दोपहर दिलाराम बाजार में वन मुख्यालय के बाहर स्थित लेमन चिली नामक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि उसने अपने अगल-बगल की दो अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया. यह भी पढ़ें : Pawan Express Train Catches Fire: बिहार के मधुबनी में पवन एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री | Video
आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पाकर दिलाराम स्थित जल संस्थान परिसर और गांधी रोड स्थित फायर स्टेशन से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग किन कारणों से लगी, इसका अभी पता नहीं चला है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

