भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का 'स्रोत', 'पीओके' में दमन रोकने की मांग
भारत ने पाकिस्तान को 'आतंक, हिंसा, कट्टरता, असहिष्णुता और उग्रवाद का मुख्य स्रोत' बताते हुए मांग की है कि पाकिस्तान कश्मीर के उस हिस्से में जारी 'गंभीर और निरंतर मानवाधिकार उल्लंघन' को तुरंत रोके, जिसे उसने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है. केरल से रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने उपनिवेशवाद-उन्मूलन से संबंधित महासभा समिति में कहा, "पाकिस्तान आतंक, हिंसा, कट्टरता, असहिष्णुता और उग्रवाद का मुख्य स्रोत है.