Arvind Kejriwal Arrest: केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद 'आप' का भावनात्मक तौर पर लोगों को जोड़ने का प्रयास
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के साथ ही उनके मंत्री, विधायक व पार्टी नेता भावनात्मक अपील करते नजर आ रहे हैं. राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि आम आदमी पार्टी के लिए केजरीवाल की गिरफ्तारी एक बड़ा झटका तो है, लेकिन पार्टी इस दौरान लोगों को भावनात्मक तौर पर जोड़ने का भी पूरा प्रयास कर रही है.