Loksabha Elections: मार्च के महीने में West Bengal से 150 करोड़ रुपये कैश, सोना, शराब और नशीले पदार्थ जब्त
कोलकाता:पश्चिम बंगाल में 1 मार्च से अब तक राज्य और केंद्रीय एजेंसियों ने बेहिसाब नकदी, तस्करी का सोना, अवैध शराब की खेप और प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की चुनाव पूर्व जब्ती की है, जो लगभग 150 करोड़ रुपये मूल्य की है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से उपलब्ध डेटा से यह पता चला.