देश

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम टूरिस्ट रिजॉर्ट में सड़क हादसे में पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम टूरिस्ट रिजॉर्ट में रविवार को एक वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग पदयात्री की मौत हो गई. अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान गुलाम कादिर वानी (60) के रूप में हुई है.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम टूरिस्ट रिजॉर्ट में सड़क हादसे में पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत
(Photo : X)

श्रीनगर, 31 मार्च : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम टूरिस्ट रिजॉर्ट में रविवार को एक वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग पदयात्री की मौत हो गई. अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान गुलाम कादिर वानी (60) के रूप में हुई है.

वानी को पहलगाम के बटकूट इलाके में एक वाहन ने टक्कर मार दी. अधिकारियों ने बताया, "उसे एक अस्पताल ले जाया गया जहां घातक चोटों के कारण उसकी मौत हो गई." पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. टक्कर मारने वाले वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है. यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने UP के मेरठ से किया चुनावी शंखनाद, पिछले दोनों लोकसभा चुनाव में भी इसी शहर से हुई थी शुरुआत- यहां देखें संबोधन LIVE

टूरिस्ट सीजन शुरू होने के कारण श्रीनगर-पहलगाम रोड इन दिनों काफी व्यस्त रहता है. पर्यटक भारी संख्या में सड़क मार्ग से पहलगाम तथा आसपास के टूरिस्ट स्पॉट पर जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2024 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).