केरल के सीएम का राहुल गांधी पर निशाना,कहा -कांग्रेस की ओर से सबसे पहले की गई शिकायत के कारण केजरीवाल जेल में हैं
कोझिकोड:दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की विरोध रैली के एक दिन बाद सोमवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी और कांग्रेस की आलोचना की. रैली में राहुल के साथ सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी भी शामिल थे.
कोझिकोड: दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की विरोध रैली के एक दिन बाद सोमवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी और कांग्रेस की आलोचना की. रैली में राहुल के साथ सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी भी शामिल थे.
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम विजयन ने कहा कि कांग्रेस की ओर से सबसे पहले की गई शिकायत के कारण ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं. यह भी पढ़े :टीएमसी नेता और फिल्मस्टार शत्रुघ्न सिन्हा का बीजेपी पर निशाना,कहा-इलेक्टोरल बॉन्ड से बड़ी डकैती और चोरी विश्व के इतिहास में नहीं हुई है -Video
सीएम विजयन कोझिकोड और उसके आसपास अपने चुनाव अभियान से पहले मीडिया से बात कर रहे थे.उन्होंने वायनाड लोकसभा क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी पर हमला किया.उनके मुकाबले वहां इंडिया ब्लॉक में शामिल सीपीआई उम्मीदवार मैदान में है.
सीएम विजयन ने कहा,“हम सभी जानते हैं कि राहुल कांग्रेस पार्टी में सबसे बड़े नेता हैं.जरा देखिए, वह अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड में किसके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. वह सीपीआई की एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस और सीपीआई इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं. विजयन ने कहा कि वह बीजेपी से मुकाबला करने के बजाय सीपीआई उम्मीदवार को टक्कर दे रहे हैं.''
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2024 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

