Tehri Road Accident: टिहरी में 150 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत 11 घायल
रविवार को टिहरी के गजा तहसील के डुवाकोटी के पास एक बड़ा हादसा हो गया. टाटा सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.
टिहरी, 31 मार्च : रविवार को टिहरी के गजा तहसील के डुवाकोटी के पास एक बड़ा हादसा हो गया. टाटा सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इसमें सवार 13 लोगों में से दो की मौत हो गई है जबकि 11 घायल हो गए. उन्हे विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.
रविवार को एक टाटा सूमो गाड़ी टिहरी से चंबा जा रही थी. टिहरी के गजा तहसील के डुवाकोटी के पास वह अनियंत्रित होकर 150 मीटर खाई में गिर गई. वाहन में सवार 13 लोगों में से दो की मौत हो गई और 11 घायल हो गए हैं. जिन्हें रेस्क्यू कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजा में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को वहां से एम्स, ऋषिकेश रेफर कर दिया गया. चार घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजा में चल रहा है. साथ ही घटनास्थल से ही गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एम्स, ऋषिकेश रेफर किया जा चुका है. यह भी पढ़ें : Man ki Baat: आचार संहिता की वजह से नहीं हुआ पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण
हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. इस हादसे में धर्मवीर असवाल पुत्र कर्म सिंह असवाल (उम्र 45 वर्ष), निवासी- कठूड़, टिहरी, और रितिका पुत्री दीपा सिंह (उम्र 21 वर्ष), निवासी- अम सारी, टिहरी की मौत हो गई. जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें विकास पांडे पुत्र सत्य प्रसाद (उम्र 35 वर्ष), निवासी-मटियाली, टिहरी, साक्षी पुत्री खुशीराम जखमोला (उम्र 19 वर्ष), निवासी- पाली, टिहरी, कलावती पत्नी स्व. सुभाष (उम्र 60 वर्ष), निवासी- उत्तरकाशी, वीरेंद्र सिंह पुंडीर पुत्र शंकर सिंह (उम्र 52 वर्ष), निवासी- फलसरी (चालक), सृष्टि पुत्री अनिल (उम्र 11 वर्ष), निवासी- खांड तल्ला, टिहरी, पूजा पुत्री खुशीराम (उम्र 22 वर्ष), निवासी- पाली, टिहरी, वंश पुत्र सुभाष (उम्र 8 वर्ष), निवासी- खांड तल्ला, टिहरी, गौतम पुत्र सुभाष (उम्र 19 वर्ष), निवासी- उत्तरकाशी, दीपा देवी पत्नी कुंदन लाल (उम्र 65 वर्ष), निवासी- पलोगी, टिहरी, प्रवासी पत्नी अनिल सजवाण (उम्र 35 वर्ष), निवासी- खांड तल्ला, टिहरी और अदिति पुत्री विकास पांडे (डेढ़ वर्ष), निवासी- मटियाली, टिहरी शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2024 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

