दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का कहना है कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है. आतिशी के मुताबिक, उनसे कहा गया है कि यदि वह भाजपा में शामिल नहीं होती हैं तो उन्हें आने वाले दिनों में गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
देेश में 2023-24 के दौरान कोयला और लिग्नाइट का उत्पादन एक अरब टन के पार जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक रूप से मील का पत्थर बताया है.
अदाणी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपनी पोती के बारे में कहा है कि कोई भी दौलत इन आंखों की चमक की बराबरी नहीं कर सकती.
बिहार के भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अपराधियों ने खेत में गेहूं काटने के दौरान पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी.
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि रालोजपा के प्रमुख पशुपति पारस ने उन्हें बिहार में एनडीए के सभी 40 उम्मीदवारों का पूर्ण समर्थन करने और सबकी जीत सुनिश्चित करने में हरसंभव सहयोग देने का वादा किया है.
विराट कोहली आईपीएल 2024 में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. मौजूदा सीजन में तीन मैचों में 181 रन के साथ विराट बल्लेबाजी चार्ट में शीर्ष पर हैं.
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में तेज रफ्तार डंपर ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए.
जामनगर की लोकप्रिय सांसद पूनमबेन मादम के कुशल नेतृत्व में और भाजपा की विकासवादी विचारधारा के कारण कांग्रेस को एक बार फिर हलार क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान और उत्तराखंड में रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे. यह नैनीताल-उधम सिंह नगर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है.
वित्त मंत्रालय ने सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक की नई एकाधिक मूल्य नीलामी पद्धति के जरिए 38,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड की बिक्री का ऐलान किया.
नई दिल्ली: जामनगर की लोकप्रिय सांसद पूनमबेन मादम के कुशल नेतृत्व में और भाजपा की विकासवादी विचारधारा के कारण कांग्रेस को एक बार फिर हलार क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है.
आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्य दिनेश वाघेला का सोमवार को 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.
आईएएनएस से बात करते हुए, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि कोहली लंबे ब्रेक से आने के बावजूद अच्छा खेल रहे हैं. उन्होंने ये भी बताया कि चयनकर्ता टीम चुनते समय 'सोशल मीडिया मीम्स पर ध्यान नहीं देते.'
पीसीबी प्रमुख नकवी स्टार तेज गेंदबाज शाहीन के साथ गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे. नकवी काकुल में टीम के नए कप्तान बाबर आजम समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों से भी मुलाकात करेंगे.
नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के उस फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें भोजशाला मंदिर सह कमाल मौला मस्जिद की पूरी साइट के एएसआई सर्वेक्षण का निर्देश दिया गया था.
मुंबई: भाजपा और शिवसेना के बीच ठाणे, पालघर, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, नासिक, संभाजीनगर और धाराशिव सहित छह लोकसभा सीटों को लेकर गतिरोध जारी है.
मियामी ओपन 2021 और 2023 में उपविजेता रहे जैनिक सिनर ने हार्ड रॉक स्टेडियम में पुरुष एकल फाइनल में ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-3, 6-1 से हराकर मियामी ओपन 2024 खिताब अपने नाम किया.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि आयकर विभाग विपक्षी कांग्रेस पार्टी को दिये गये कर नोटिसों पर लोकसभा चुनाव समाप्त होने तक कोई कार्रवाई नहीं करेगा.
लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत ने सीएसके के खिलाफ 32 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. साथ ही उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने गत चैंपियन सीएसके को 20 रनों से हराया और सीजन की पहली जीत दर्ज की.
रांची:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने झारखंड में इंडिया गठबंधन से नाता तोड़कर चार सीट -- चतरा, लोहरदगा, पलामू और दुमका में अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं.पार्टी की प्रदेश इकाई ने गठबंधन में एक भी सीट नहीं मिलने पर यह फैसला किया.