देश

गौतम अदाणी ने पोती के बारे में कहा, कोई भी दौलत इन आंखों की चमक की बराबरी नहीं कर सकती

अदाणी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपनी पोती के बारे में कहा है कि कोई भी दौलत इन आंखों की चमक की बराबरी नहीं कर सकती.

गौतम अदाणी ने पोती के बारे में कहा, कोई भी दौलत इन आंखों की चमक की बराबरी नहीं कर सकती
Gautam Adani | PTI

नई दिल्ली, 2 अप्रैल : अदाणी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपनी पोती के बारे में कहा है कि कोई भी दौलत इन आंखों की चमक की बराबरी नहीं कर सकती. अरबपति कारोबारी ने एक्स पर अपनी 14 महीने की पोती कावेरी की तस्वीर के साथ एक पोस्ट में यह बात कही.

कावेरी उनकी सबसे छोटी पोती और परिधि व करण अदाणी की तीसरी बेटी हैं. अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा, "इन आंखों की चमक की तुलना में दुनिया की सारी दौलत फीकी है." यह तस्वीर 21 मार्च को लंदन के साइंस म्यूजियम में न्यू अदाणी ग्रीन एनर्जी गैलरी में ली गई थी. यह भी पढ़ें : Congress 800 Workers Join BJP: गुजरात के देवभूमि द्वारका में कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका, करीब 800 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

हाल ही में एक कार्यक्रम में गौतम अदाणी ने कहा था कि अपनी पोतियों के साथ समय बिताना उनके लिए बहुत राहत भरा क्षण होता है. अदाणी ने कहा, “मुझे अपनी पोतियों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है. इससे सारा तनाव दूर हो जाता है. मेरी केवल दो दुनिया है, काम और परिवार. मेरे लिए परिवार ताकत का एक बड़ा स्रोत है.”

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2024 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).