Chitrakoot Road Accident: यूपी के चित्रकूट में डंपर व टेंपो की टक्कर में पांच की मौत, तीन घायल
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में तेज रफ्तार डंपर ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए.
चित्रकूट, 2 अप्रैल : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में तेज रफ्तार डंपर ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए.
अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणी त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को कर्वी-बांदा राजमार्ग स्थित अमानपुर में एक टेंपो और डंपर में टक्कर हो गई. मौके पर पहुंचेे लोगों ने हादसे की चपेट में आए लोगों को अस्तपाल पहुंचाया. इनमें से पांच की मौत हो गई. तीन घायलों को प्रयाग रेफर किया गया है. यह भी पढ़ें : SP Candidates List: सपा ने मेरठ से अपना उम्मीदवार बदला, अतुल प्रधान को इस सीट से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा
स्थानीय लोगों के अनुसार, टेंपो किसी गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से टकरा गया. दोनों की रफ्तार काफी तेज थी. हादसे के बाद आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया. हादसे में मारे गए पांच लोगों में से तीन की पहचान कर ली गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2024 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

