IPL 2024: पंजाब किंग्स के उभरते सितारे हैं शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा, GT के खिलाफ जीत के हीरो थे दोनों खिलाड़ी
पंजाब किंग्स की गुरुवार को गुजरात जायंट्स पर रोमांचक जीत से न केवल टीम का मनोबल बढ़ा है, बल्कि उसकी दो उभरती प्रतिभाओं शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा की क्षमता का भी क्रिकेट जगत को नजारा देखने को मिला. शशांक ने 29 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए, जबकि आशुतोष ने 17 गेंदों में 31 रनों का योगदान दिया.