देश

Asansol Gang Rape: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में नाबालिग छात्रा से बलात्कार के आरोप में पांच गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Asansol Gang Rape: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में नाबालिग छात्रा से बलात्कार के आरोप में पांच गिरफ्तार
rape(Photo Credit: Rep/pixabay)

कोलकाता, 6 अप्रैल : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं. पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार किया. सभी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

पुलिस सूत्रों ने बताया, "पीड़िता कक्षा 9 की छात्रा है. उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है." पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, लड़की गुरुवार रात शौच के लिए घर से बाहर गई थी और लापता हो गई. परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की. इसी बीच उसे एक सुनसान जगह देखा गया और बचाया गया. यह भी पढ़ें : UP: बिजनौर में कीमत को लेकर बहस के बाद शराब दुकान के चौकीदार की हत्या, तीन गिरफ्तार

पीड़िता के मुताबिक, उसे सात स्थानीय फेरीवालों के एक समूह ने उठाया और उसके साथ मारपीट की. पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की और सात में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए अभियान जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2024 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).