Deepak Saxena Joins BJP: मध्य प्रदेश में कमलनाथ को बड़ा झटका, करीबी रहे दीपक सक्सेना BJP में शामिल
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सबसे करीबी दीपक सक्सेना ने भी उनका साथ छोड़ दिया है. सक्सेना अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये.
भोपाल, 6 अप्रैल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सबसे करीबी दीपक सक्सेना ने भी उनका साथ छोड़ दिया है. सक्सेना अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये.
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज रात एक कार्यक्रम में सक्सेना ने सत्तारूढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सक्सेना और उनके समर्थकों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने सदस्यता दिलाई. सभी को भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया गया. यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मतपत्रों से छेड़छाड़ करने वाले रिटर्निंग अधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी
कमलनाथ और दीपक सक्सेना का साथ करीब साढे चार दशकों तक रहा है. सक्सेना विधायक रहे, मंत्री बने और कमलनाथ के कार्यकाल में उन्हें प्रोटेम स्पीकर भी बनाया गया. बाद में कमलनाथ के लिए दीपक सक्सेना ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उसी सीट से कमलनाथ ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2024 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

