Donald Trump Tariffs: डोनाल्ड ट्रंप ने विज्ञापन विवाद को लेकर कनाडा पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है. उन्होंने कनाडा पर आरोप लगाया है कि उसने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के भाषण को लेकर एक “भ्रामक विज्ञापन” चलाया है. ट्रंप ने शनिवार देर रात अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “उन्हें यह विज्ञापन तुरंत हटा लेना चाहिए था, लेकिन उन्होंने इसे वर्ल्ड सीरीज के दौरान प्रसारित किया, जबकि वे जानते थे कि यह झूठा है.