Chanakya Niti: मूर्ख शिष्य, दुष्ट स्त्री या दुखी व्यक्ति का संगत आपके व्यक्तित्व को नष्ट कर सकता है! जानें चाणक्य की इस नीति का रहस्य!
कहावत मशहूर है मूर्ख व्यक्ति, दुष्ट स्त्री या दुखी व्यक्ति से जितना दूर रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे. इस बात का उल्लेख आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बखूबी किया है. उनके अनुसार मूर्ख व्यक्ति सहनशील और बहुत जल्दी क्रोधित होने वाला होता है. उसके शब्दों में अभद्रता, कड़वाहट एवं अपमान होता है.