Paris Olympics 2024: लक्ष्य सेन ने पीएम मोदी से किया खुलासा, 'प्रकाश सर ने ओलंपिक के दौरान मेरा फोन छीन लिया था'
पीएम मोदी ने अल्मोड़ा के शटलर को प्रोत्साहित करते हुए कहा, "अगर आप पदक लेकर लौटते तो बहुत अच्छा होता, लेकिन फिर भी आपने अच्छा खेला. लेकिन, लोग उत्साह से देखते हैं, न केवल विदेश से, बल्कि हमारे देश के बच्चे भी इस बात से प्रेरित हैं कि आपने ओलंपिक में कितना अच्छा खेला."