पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- सचिन तेंदुलकर का सर्वकालिक टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ देंगे जो रूट
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान 12,000 टेस्ट रन पूरे किए. 143 टेस्ट मैचों में रूट ने 50.11 की औसत से 12,027 रन बनाए हैं, जिसमें 32 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं. वह फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सातवें स्थान पर हैं.