Stock Market: शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद, निफ्टी फिर 25,000 के पार
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुआ. यह लगातार दूसरा दिन था, जब बाजार में बढ़त हुई. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 361 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,921 और निफ्टी 104 अंक या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,041 पर था.