India-Pakistan: भारत और पाकिस्तान ने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते को पांच साल के लिए बढ़ाया
भारत और पाकिस्तान ने मंगलवार को राजनयिक माध्यम से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते को पांच साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया. करतारपुर साहिब कॉरिडोर के माध्यम से भारत से गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर, नरोवाल, पाकिस्तान तक तीर्थयात्रियों की यात्रा की सुविधा के लिए 24 अक्टूबर, 2019 को हस्ताक्षरित यह समझौता पांच साल की अवधि के लिए वैध था.